May 14, 2026

स्मार्ट प्रीपेड मीटर-जितना रिचार्ज उतनी बिजली,रायगढ़ में 51 हजार  प्रीपेड मीटर

IMG_20240421_124139.jpg
Share

रायगढ़ के सरकारी कार्यालयों और शहरी क्षेत्र में पहले लगेंगे मीटर

Samna:- Smart Meter: छत्तीसगढ़ में स्मार्ट  प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य शुरू हो चुका है।प्रदेश के सभी जिलों में बिजली विभाग द्वारा सर्वे कर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की तैयारी की जा रही है।चुनाव खत्म होने के बाद ही रायगढ़ सहित प्रदेश के सभी जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेज़ी से किया जायेगा।

क्या है स्मार्ट प्रीपेड मीटर:- स्मार्ट मीटर से बिजली रिचार्ज सिस्टम से चालू और बंद होगी।मीटर में बैलेंस खत्म होते ही बिजली कर आपूर्ति अपने आप बंद हो जाएगी और रिचार्ज कराते ही बिजली लौट आएगी।

चुनाव के बाद लगेंगे मीटर:- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता की वजह से स्मार्ट मीटर पर अब फिलहाल ब्रेक लगा दिया गया है,चुनाव खत्म होते ही इसका कार्य शुरू किया जायेगा जिसके लिए अधिकारियों ने शहर में सर्वे कराकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। वहीं ठेकेदार भी मीटर लेकर तैयार है इन मीटरों को चुनाव के बाद लगाए जाने की बात कही जा रही है।

निः शुल्क लगेंगे मीटर:- यह मीटर निः शुल्क लगेंगे यानी मीटर बदलने का का कोई चार्ज नहीं लगेगा, प्रीपेड मीटर लगते ही लोग घर बैठे मोबाइल की तरह अपने घर का बिजली मीटर रिचार्ज करा सकेंगे।

मोबाइल से कर सकेंगे रिचार्ज:- प्रीपेड मीटर के लिए एक मोबाइल एप्प मोबाइल में रहेगा। जिसमें विद्युत खपत की गणना देख सकेंगे। एप्प के माध्यम से लोग देख सकेंगे की कितना बैलेंस है।रिचार्ज खत्म होने से पहले ही फोन पर बैलेंस रिचार्ज करने का मैसेज चला जाएगा।हर हाल में रिचार्ज समय पर करना होगा. अन्यथा कनेक्शन ऑटोमेटिक कट जाएगा।मोबाइल में कनेक्ट होने के कारण कहीं से भी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

रायगढ़ के सरकारी कार्यालयों में पहले लगेंगे मीटर:- मीटर लगाने की शुरुआत शहरी क्षेत्र से की जाएगी, पहले सरकारी कार्यालय में मीटर को स्मार्ट में मीटर बदला जाएगा।आदेश जारी होते ही पूरे प्रदेशभर के शासकीय दफ्तरों में पहले स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। इसके बाद शहरी क्षेत्र में मीटर लगाने का काम पूरा किया जाएगा।

पूरा हो चुका सर्वे:-  इसके लिए पहले डोर टू डोर सर्वे कराया गया,इसमें उन लोगों के यहां सर्वे टीम पहुंची जहां ज्यादा बिल बकाया है उन्हें जल्द बिल अदा करने के लिए कहा गया है। अब विभाग अपनी तैयारी कर ऊपर के विभाग से आदेश आने का इंतजार कर रहे है।रायगढ़ शहर के जोन 1 में करीब 25 हजार तथा जोन 2 में 26 हजार उपभोक्ता हैं।यहां लगे सभी मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदला जाएगा

Letest Posts