चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों की बस पलटी,कई घायल

सामना:- चुनाव ड्यूटी खत्म कर वापस लौट रहे जवान बस पलटने के हादसे का शिकार हो गए इस हादसे में बस में सवार तकरीबन 36 में से 10 जवान घायल हो गए हैं।
दरअसल छत्तीसगढ़ के बस्तर में शनिवार 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ।मतदान के दौरान हजारों जवानों की डट्यूटी इलाके में तैनात थी।चुनाव खत्म होने के बाद सभी जवान वापस लौटने लगे।
जिसमें रविवार को जगदलपुर में फरसपाल से चुनाव की ड्यूटी से लौट रहे जवानों से भरी बस पलट गई।बस पलटने से सीआरपीएक के 10 से अधिक जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 36 जवान सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद तत्काल घायल जवानों को बस से बाहर निकाला गया।
