June 19, 2025

CG तीन लोकसभा सीटों पर मतदान जारी,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा

IMG_20240426_091942.jpg
Share

Samna Loksabha Election Phase ll:- छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान अंतर्गत आज तीन सीटों राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में मतदान शुरू हो चुका है। इनमें से दो विधानसभा क्षेत्र में कुल 402 मतदान केन्द्रों में वेब कांस्टिग किया जाएगा। जिसमें विधानसभा पंडरिया में 197 और कवर्धा में 205 मतदान केन्द्र शामिल हैं।

दूसरे चरण में आज छत्तीसगढ़ के कांकेर, महासमुंद और राजनंदगांव में आज वोटिंग जारी है। नक्सल प्रभावित इलाकों में कड़ी सुरक्षा है।  दूसरे चरण में कुल 41 प्रत्याशी चुनाव मदौन में हैं, जिनके भाग्य का फैसला जनता करेगी।

राजनांदगांव में कुल 2 हजार 330 मतदान केंद्र, महासमुंद में 2 हजार 147 और कांकेर लोकसभा में 2 हजार 90 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तीन लोकसभा क्षेत्रों में  24 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।इनमें राजनांदगांव लोकसभा में 15, महासमुंद में 17 और कांकेर में 9 प्रत्याशी चुनानी रण में हैं। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सुरक्षा बलों की कुल 222 कंपनियां तैनात की गई है।

राजनांदगांव:– राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कबीरधाम जिले में आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। दोनों विधानसभा में 42 आदर्श मतदान केन्द्र बनाएं गए है। विधानसभा- पंडरिया में 21 और विधानसभा और कवर्धा में 21 आदर्श मतदान केन्द्र बनाएं गए है। जिले में 20 महिला मतदान केन्द्र, दो दिव्यांग मतदान केन्द्र और 10 युवा मतदान केन्द्र भी बनाएं गए है। खास बात यह है कि इन सभी 20 महिला मतदान केन्द्र में पीठासीन से लेकर मतदान दल क्रमांक 1, 2 और 3 सभी महिला कर्मचारी होंगे।

कांकेर:– कांकेर लोकसभा के तहत कुल 8 विधानसभा सीट आती हैं जिनमें कांकेर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर और केशकाल विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी सभी क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं।कांकेर में भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने मतदान केंद्र पहुंचकर परिवार के साथ अंतागढ़ के ग्राम हिमोडा में मतदान किया।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बालोद पहुंचकर मतदान किया। मतदान केंद्र मे पहुंचने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेल्फी पॉइंट में सेल्फी ली।


कुल 26 हजार 268 मतदानकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही 6 हजार 639 मतदानकर्मी रिजर्व रखे गए हैं। पिछले बार की तुलना में इस बार के लोकसभा चुनाव में कुल सात प्रतिशत मतदाता की वृद्धि हुई है।
कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कांकेर, भानुप्रतापपुर, केशकाल और अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

महासमुंद:– महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।