September 3, 2026

Raipur वीआईपी सुरक्षा में तैनात आरक्षक की मौत, प्लाटून कमांडर घायल

n6016150121713528385539b3ddb9730048fb0d418510d7ac8705bb846a30a9f74109abf6ec362a611cc3f4.jpg
Share

Samna:- Raipur:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में  गोली लगने से एक प्रधान आरक्षक की मौत तो वहीं प्लाटून कमांडर के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

शुक्रवार की सुबह रायपुर शहर के सिविल लाइन में स्थित पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में अचानक गोली चलने से प्रधान आरक्षक की मौत हो गई तो वहीं घटना में असिस्टेंट प्लाटून कमांडर घायल हो गए ।बताया जा रहा है कि गोली राइफल की सफाई करते वक्त चली है।

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में जवान वीआईपी सुरक्षा में लगे थे,इसी दौरान वह अपने बैरेक में हथियारों की नियमित सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक राइफल से अचानक गोली चल गई। गोली प्रधान आरक्षक के सीने में जा लगी, फौरन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। फिलहाल घायल असिस्टेंट प्लाटून कमांडर का इलाज किया जा रहा है।