June 19, 2025

अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट हादसा,कई झुलसे,दो की हालत गंभीर

n60351051017141202016434b90d393d92ea200fba90471a9cd39db63972d94e29bf510efe45b172a3bfc46.jpg
Share

Samna:-  माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान ब्लास्ट हो गया। छह लोग झुलसे जिनमें दो की हालत गंभीर है। मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रवान स्थित  स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, अंबुजा अडानी सीमेंट में माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान ब्लास्ट हो गया। हादसे में छह लोग झुलस गए। इनमें दो की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है। वहीं अन्य चारों का इलाज अंबुजा के हॉस्पिटल में चल रहा है।