May 14, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने EVM मशीन में लगाया गड़बड़ी का आरोप,कहा मेरी फोटो छोटी..

n60356541417141325490434b700a105e2818f5616bbb30ec140b175d24ea8788882acc87a30c80a231673c.jpg
Share

Samna:- छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज शुक्रवार को  राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर सीट पर वोटिंग हुई।इस बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “लोकसभा के मतदाता फोन करके शिकायत कर रहे हैं कि ईवीएम में बाकी प्रत्याशियों की फोटो बड़ी और स्पष्ट है लेकिन मेरी फोटो छोटी और अपेक्षाकृत अस्पष्ट है।फोटो तो वैसी ही दी गई थी जैसी चुनाव आयोग ने मांगी थी. यह निष्पक्षता के चुनाव आयोग के दावों की कलई खोलता है. क्या यह षडयंत्रपूर्वक किया गया है? लेकिन इससे परिणाम नहीं बदलने वाला है।”

पहले चरण के चुनाव में छत्तीसगढ़ में तीन बजे तक 63.92 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। इसमें राजनांदगांव में 61.34 प्रतिशत, महासमुंद में 63.30 फीसदी और कांकेर में 67.50 प्रतिशत चुनाव हुआ है।

Letest Posts