March 22, 2026

Raigarh भाजपा उम्मीदवार राधेश्याम राठिया को कारण बताओ सूचना जारी

IMG_20240426_202740.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:-26 अप्रैल 2024:- लोकसभा निर्वाचन-2024 में लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 2 रायगढ़ में 25 अप्रैल  को व्यय प्रेक्षक की अध्यक्षता में व्यय लेखा पंजी की जांच के लिए बैठक आयोजित की गई थी।जिसमे बैठक में श्री राधेश्याम राठिया के नियुक्त प्रतिनिधि द्वारा व्यय लेखा प्रस्तुत किया गया।

उस प्रस्तुत अभ्यर्थी व्यय रजिस्टर में 709142 का व्यय अंकित किया गया है, जबकि छाया अवलोकन पंजी में 1386246 रुपये व्यय दर्ज किया गया है। 

राधेश्याम राठिया द्वारा संधारित अभ्यर्थी व्यय रजिस्टार में दर्ज न्यूनोक्ति राशि 677104 रूपये के संबंध में 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण रिटर्निंग ऑफिसर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-02 रायगढ़ के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु कहा गया है।