June 19, 2025

Loksabha Election Phase 3- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज राहुल गांधी की सभा

IMG_20240427_194953.jpg
Share

राहुल गांधी,पीएम मोदी, मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे प्रचार

Samna:- छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान संपन्न हो चुके हैं अब तीसरे चरण की बारी है जिसके तहत 7 मई को 7 सीटों पर मतदान होने हैं,ऐसे में तीसरे चरण के मतदान के पहले अब भाजपा और कांग्रेस अपने सितारे जमीन पर उतारने की तैयारी में हैं। दोनों दलों का फोकस छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर है।

 आज राहुल गांधी का दौरा:- कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिलासपुर में सभा करेंगे  तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सकरी सिंचाई कालोनी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी दोपहर दो बजे सकरी के सिंचाई कालोनी मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की सभा की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारियों का प्रवास बिलासपुर में हो रहा है।

फिर आयेंगे पीएम मोदी:- अप्रैल माह के अंत तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोरबा आ सकते हैं। संभवत: वह 29 अप्रैल को सभा कर सकते हैं। उनके कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इससे पहले भी इस चुनाव में मोदी चार सभाएं ले चुके हैं। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्रियों के भी दौरे के कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे का भी दौरा:- वहीं,30 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सक्ती में जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट के लिए चुनावी प्रचार करने आएंगे। प्रदेश में यह खरगे का इस चुनाव का पहला दौरा होगा। प्रियंका गांधी भी आने वाली हैं। हालांकि अभी उनके आने की तारीख तय नहीं हुई है। इसी तरह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीसरे चरण में भी सभा होने की जानकारी मिली है।

पीएम मोदी का होगा यह तीसरा दौरा:– चुनावी अधिसूचना जारी होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह तीसरा दौरा होगा। इसके पहले वह दो बार प्रदेश में चुनावी सभा कर चुके हैं। 23 अप्रैल को पीएम मोदी ने जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सक्ती के जेठा मैदान में जांजगीर-चांपा के भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े और रायगढ़ लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को जिताने की अपील की थी।

23 अप्रैल को धमतरी के श्यामतराई में भाजपा की महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी, कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग और रायपुर के लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के लिए वोट मांगकर मतदाताओं को साझा था।

24 अप्रैल को पीएम मोदी ने अंबिकापुर में सरगुजा के भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महराज को जिताने की अपील की थी। इसके पहले पहले चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर से 40 किलोमीटर दूर गांव छोटे आमाबाल में विजय संकल्प शंखनाद रैली को संबोधित किया था। यहां बस्तर के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप और कांकेर के प्रत्याशी भोजराज नाग के लिए मतदाताओं से वोट मांगे थे।