June 19, 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में प्रचार

n6039153361714228291939b0e2f3b6ad4d08abe11eb60aca2f4da833f657bf5107394c44d15a845a31a95e.jpg
Share

सामना :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को कोरबा संसदीय क्षेत्र के बैकुंठपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पटना पहुंचे। जहां उन्होंने कोरबा सीट से भाजपा के प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में चुनाव प्रचार कर आमसभा को संबोधित किया।

इस दौरान  मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा का यह चुनाव हम सभी के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है। प्रदेश की तरह केंद्र में हमें डबल इंजन की सरकार बनाना है जिससे कि क्षेत्र में तेजी से विकास हो सके। केंद्र की भाजपा सरकार ने मोदी की के नेतृत्व में दस सालों में तेजी से विकास कार्य किए हैं। मोदी जी की गारंटी का मतलब ही देश व आमजनता का विकास है। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने महापौर से विधायक, सांसद सहित भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष का लम्बा सफर तय किया है। उनके अनुभव का लाभ निश्चित ही क्षेत्र को मिलेगा।

सीएम साय ने भूपेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेसियों को पांच साल राज करने का मौका मिला था। पांच सालों में कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ को अपराध एवं भ्रष्टाचार का गढ़ भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। 2018 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 36 वायदे किये थे। कांग्रेसियों ने लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। मुख्यमंत्री ने महादेव एप का जिक्र करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने प्रदेश में कोयला घोटाला, रेत घोटाला, शराब घोटाला,पीएससी घोटाला किया। वही मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना , धान खरीदी धान बोनस सहित अपने तीन महीने के सरकार की उपलब्धियां बताई।