May 14, 2026

Gharghoda झाड़ियों में मिली युवती की लाश,हत्या की आशंका

IMG-20240429-WA0744.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत झाड़ियों में एक युवती का शव मिला है।युवती की उम्र तकरीबन 18 से 20 वर्ष लगभग बताई जा रही हैं।मृतिका ने पैरों में पायल, हरे रंग का टॉप और काले रंग की लैगिस पहनी हुई है।प्रथम दृष्ट्या में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को ग्रामीणों ने  घरघोड़ा बायपास मार्ग से भेंडरा जाने वाली सड़क के पास झाड़ियों में युवती की लाश देखी,जिससे इलाके में सनसनी गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत भेंडरा के सरपंच पति बच्चन राठिया और पुलिस को दी।सूचना पाकर बच्चन राठिया मौके और थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।


बहरहाल खबर लिखे जाने तक मृतिका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Letest Posts