May 14, 2026

कका का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर है- राधिका खेड़ा का ट्वीट

n60512409617146289399949836347507f4a8070c2b94410b89f3442d0c6a19d8a4cdd6f9af5bd698e51149.jpg
Share

Samna-Radhika Kheda- कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने एक और ट्वीट किया और नाम न लेते हुए सुशील शुक्ला और भूपेश बघेल पर तंज कसा है। राधिका खेड़ा ने ‘दुशील’ को लेकर लिखा कि, कका का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर है।

लेकिन लड़की हूं…लड़ रही हूं। साथ ही कहा कि, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के ननिहाल में दीदी का स्वागत है।

नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा अचानाक इतनी जोर-जोर से रोने लगी और उन्होंने राजीव भवन में विवाद को लेकर जिक्र करते हुए वीडियो जारी किया, जिसमें आप साफ तौर पर उन्हें यह कहते हुए देख सकते हैं कि, मेरी आज तक ऐसी इंसल्ट कभी नहीं हुई है। वीडियो में राधिका खेड़ा रोती हुई नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि, 40 साल में मेरे साथ ऐसा बर्ताव किसी ने नहीं किया है।

Letest Posts