February 5, 2026

Raigarh रायगढ़ में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

n6054422461714726677004703a889bbd7a7aac68a13afcd36797d1903836dbcaecd87d58a2a0c58dc30b20.jpg
Share

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ को लेकर लोग ट्वीट करने लगे

सामना:- रायगढ़ में लैंडिंग करते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गयाहेलिकॉप्टर शिवसेना उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे के लिए आया था, हालांकि गनीमत ये रही कि हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद पायलट और शिवसेना नेता पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जैसे ही हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर सामने आई, लोग चुनावी माहौल होने की वजह से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ को लेकर ट्वीट किए जाने लगे। हालांकि हेलीकॉप्टर महाराष्ट्र के रायगढ़ में क्रैश हुआ है।

लैंडिग के समय ही हेलिकॉप्टर का संतुलन अचानक बिगड़ गया,जिसके बाद तेज आवाजें आई और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटना के बाद पायलट जान बचाने के लिए हेलिकॉप्टर से कूद गया गनीमत ये रही की कूदने के वह बच गया,लेकिन मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि लेकिन वह घायल हो गया है लेकिन पूरी तरह से सुरक्षित है। घटना के बाद पुलिस और बचाव दल घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए और वहां से शिवसेना नेता कार के माध्यम से चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुईं।