February 19, 2026

Raigarh जवानों से भरी बस हादसे का शिकार,कई घायल

n6054666561714728803684511408985669c9563ba663a8175c9cdc091ee1f10d622635f99a9a0eee7a1a02.jpg
Share

ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस पेड़ से जा टकराई और पलट गई

सामना:- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार को  चुनाव ड्यूटी में जाते वक्त जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दर्जनभर जवान घायल हो गए ।सभी घायल जवनों का  अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

सभी जवान कांकेर जिला के अंतागढ़ के सारंगीपाल हेडक्वार्टर से हैं, सभी घायल जवानों को एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ लाया गया।

फिलहाल घायल जवानों का इलाज किया जा रहा।घायल जवानों ने बताया कि सभी बस में चाल्हा की ओर चुनाव ड्यूटी जा रहे थे।इस दौरान बस में लगभग 32 जवान सवार थे। कमोसिन डांड मोड़ पर अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस पेड़ से जा टकराई और पलट गई। हादसे में कई साथी घायल हो गए हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने बताया बस में बीएसएफ के 32 जवान सवार थे। मतदान केंद्रों का मुआयना करने निकले थे। वापसी के समय चाल्हा गांव के समीप कमोसिन डाण्ड के पास बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में बस में बैठे 17 जवान चोटिल हुए हैं। जिनमें से 4 जवानों को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ और जिंदल अस्पताल में बेहतर इलाज के रेफर किया गया है। । वहीं शेष 13 जवान जिन्हें मामूली खरोंच एवं चोट आई है, उनका इलाज सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।