February 21, 2026

Raigarh पिता के दशकर्म के बीच बेटे ने सपरिवार किया मतदान

IMG_20240507_160141.jpg
Share

पेश की अनुकरणीय मिसाल

सामना:- रायगढ़:- शोक संतप्त एक परिवार ने आज अपना दायित्व निभाते हुए लोकतंत्र की मजबूती में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। ग्राम कोंडपाली में रहने वाले दृष्टि गुप्ता का देहांत पिछले दिनों हुआ है। आज 07 मई को उनका दशकर्म है। पूरा परिवार इस समय शोक संतप्त है। लेकिन इस बीच वे सभी अपने दायित्व को पूरा करना नही भूले। घर में चल रहे पिता के दशकर्म के बीच उनके बेटे परमेश्वर गुप्ता ने पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला और एक अनुकरणीय मिसाल सबके सामने पेश की है।