February 19, 2026

बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस ने फूंका बिजली विभाग और विधायक का पुतला

IMG-20240603-WA1134.jpg
Share

दो दिनों में व्यवस्था दुरस्त करने की चेतावनी

सामना – रायगढ़ – रायगढ़ में शनिवार की शाम से चले आंधी तूफान की वजह से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बाधित है। बिजली विभाग टीमें बनाकर व्यवस्था बहाल करने  प्रयासरत है बावजूद इसके शहर, एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से चल नहीं पा रही है।ऐसे में लोग परेशान हैं हालकन हैं।

लिहाजा बिजली की समस्या हो रहे बिजली समस्या को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने स्थानीय विधायक व बिजली विभाग का पुतला फूंका।इससे पहले रविवार को भी शहरवासियों ने सड़क पर चक्काजाम कर बिजली विभाग का घेराव किया था जहां विभाग के अधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल करने का आश्वासन दिया गया था।

लेकिन सोमवार तक भी कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति पूर्ण रूप से बहाल नहीं हो सकी,ऐसे में लगातार अघोषित विद्युत कटौती और आंधी तूफान के कारण ही रहे विद्युत अवरोध पर रोष जताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक रायगढ में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला व युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय के नेतृत्व में स्थानीय मंत्री ओ पी चौधरी व बिजली विभाग का पुतला दहन किया विरोध में नारे लगाए व 2 दिन में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की चेतावनी दी।