February 19, 2026

छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 10 पर BJP आगे..कोरबा में कांग्रेस आगे

IMG_20240604_075126.jpg
Share

Samna CG Loksabha Election Result 2024- छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है,जिसके मुताबिक छत्तीसगढ़ की कुल 11 सीटों में से 10 पर बीजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं तो वहीं कांग्रेस 1 सीटपर आगे है।

छत्तीसगढ़ में  कुल 11 सीटों में से 10 पर भाजपा और एक पर कांग्रेस आगे है। छत्तीसगढ़ में अब तक रायपुर, राजनांदगांव,महासमुंद,बस्तर, कांकेर,बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग,सरगुजा, जांजगीर चांपा,में  बीजेपी आगे हैं, कोरबा में कांग्रेस को बढ़त है।

जिसमें रायगढ़ से राधेश्याम राठिया,दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल और राजनांदगांव से भूपेश बघेल को पीछे छोड़ बीजेपी के संतोष पांडेय आगे चल रहे हैं। सरगुजा से बीजेपी के चितरंजन महाराज आगे चल रहे हैं, जांजगीर चांपा से बीजेपी के कमलेश जांगड़े आगे बढ़ रहे हैं तो वहीं रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल आगे चल रहे हैं। बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू जीत को लेकर उत्साहित हैं। कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत आगे चल रही हैं।

प्रदेश में 3 सांसद,एक पूर्व सांसद, एक कैबिनेट मैत्री एक पूर्व सीएम, 3 पूर्व कैबिनेट मंत्री,विधायक- पूर्व विधायक सहित 220 प्रत्याशी मैदान में हैं।

सुबह आठ बसे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई इसके बाद ईवीएम से मतों की गिनती शुरू हो चुकी है।डाक मतपत्रों को ईवीएम के आंकड़े के बाद ही जोड़ा जाएगा।