June 19, 2025

छत्तीसगढ़ में साय साय खिला कमल,10 सीटों पर भाजपा का कब्जा

IMG_20240604_075126.jpg
Share

रायगढ़ से राधेश्याम राठिया 240391 वोटों से जीते, कांग्रेस की मेनका सिंह को मिले 567884 वोट

सामना – छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है। केवल कोरबा लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ज्योत्सना महंत ने जीत हासिल की है,शेष सभी 10 सीटों पर भाजपा ने कब्ज़ा कर लिया है।

छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीटों में से 10 पर भाजपा और एक पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। एक नजर सभी सीटों पर…

रायपुर – बृजमोहन अग्रवाल( भाजपा)575285 वोट से जीते

राजनांदगांव – संतोष पांडेय( भाजपा) 44411वोट से जीते

महासमुंद- रूप कुमारी चौधरी (भाजपा)145456 वोट से जीती

बस्तर- महेश कश्यप(भाजपा) 55245 वोट से जीते

कांकेर- भोजराज नाग (भाजपा) 1884 वोट से जीते

बिलासपुर – तोखन साहू (भाजपा)162828 वोट से जीते

रायगढ़ – राधेश्याम राठिया (भाजपा) 240391वोट से जीते

दुर्ग -विजय बघेल (भाजपा) 438226 वोट से जीते

सरगुजा – चितरंजन महाराज (भाजपा)64822 वोट से जीते

जांजगीर चांपा -कमलेश जांगड़े (भाजपा) 60000 वोट से जीते

कोरबा – ज्योत्सना चरणदास महंत (कांग्रेस)43243 वोट से जीती

छत्तीसगढ़ में 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट जीती थी। इस लिहाज से भाजपा ने 2024 के चुनाव में अपना प्रदर्शन सुधारा है। इस चुनाव कांग्रेस के बड़े बड़े सूरमाओं को करारी शिकस्त मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री कवासी लखमा चुनाव हार गए हैं।