छत्तीसगढ़ में मानसून,यलो अलर्ट जारी

बस्तर में प्री मानसून की बारिश,8 जून तक मानसून के दक्षिण छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना
Samna CG Weather Update छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसी के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
आईएमडी के मुताबिक छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, विदर्भ में अगले चार से पांच दिनों तक बारिश की स्थितियां बनी रहने की उम्मीद है।
वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार कोरबा, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, मुंगेली में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है,यानी मानसून आने तक गर्मी से राहत रहेगी। मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। बस्तर में प्री-मानसून की बारिश शुरू भी हो गई है। 7-8 जून तक मानसून के दक्षिण छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है।
