February 19, 2026

महिला से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार,पुसौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

IMG-20240606-WA1101.jpg
Share

 सामना:- रायगढ़ – थाना पुसौर में महिला द्वारा युवक सुखदेव सिदार (20 साल) के विरुद्ध छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया।

महिला बताई कि सुखदेव सिदार उसे आते-जाते गंदे कमेंट्स कर छेड़खानी करता था जिसे नजरअंदाज कर सुखदेव को समझाई थी,इसके बावजूद सुखदेव अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, 28 मई के सुबह  कचरा फेंकने जाते समय अकेली देखकर  गंदी नियत से सुखदेव हाथ बांह पकड़कर छेड़खानी किया, शोर मचाने पर वहां से भागा, जिसकी जानकारी घर में सास ससुर, पति को दी।

महिला के आवेदन पर थाना पुसौर में आरोपी सुखदेव सिदार पर अपराध क्रमांक 140/2024 धारा 354 आईपीसी के तहत अपराध कायम किया गया।

महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए  थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित  बंजारे आरोपी सुखदेव सिदार के घर पर दबिश देकर हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।