February 20, 2026

Raigarh पत्रकार सत्यजीत घोष पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया रिमांड पर

IMG-20240612-WA0808.jpg
Share

सामना- रायगढ़- रायगढ़ के गुजराती पारा में 10 जून की  रात पत्रकार सत्यजीत घोष पर हमला करने वाले दो आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

10 जून की रात थाना प्रभारी कोतवाली को लड़ाई झगड़ा होने की सूचना मिली।थाना प्रभारी  पेट्रोलिंग को मौके पर रवाना कर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।

मारपीट से आहत हुये सत्यजीत घोष (45 साल) निवासी गुजराती पारा रायगढ़ को उनके परिजनों द्वारा ईलाज के लिए अशर्फीदेवी महिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आहत को जिला अस्पताल (केजीएच) में भर्ती कराया गया।

अस्पताल तहर्रीर जांच पर आहत ने बताया कि 10 जून की रात करीब 10.30 बजे मुख्य डाक घर के पीछे दो अज्ञात युवक गाली गलौच करते हुए लोहे की राडनुमा वस्तु से सिर के पीछे मारकर चोंट पहुंचाये हैं।आहत के बयान, मुलाहिजा रिपोर्ट पर अज्ञात दो व्यक्तियों के विरूद्ध 11जून को थाना कोतवाली में अप.क्र. 353/2024 धारा 294, 307, 34 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक द्वारा आहत, गवाह द्वारा आरोपियों के बताये हुलिए, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कर मुखबीरों से जानकारी ली गई और आरोपियों का धरपकड़ किया गया । शीघ्र ही दो संदेही – विनायक सिंह निवासी बैकुंठपुर मिर्चागली कोतरारोड़ एवं योगेश चौहान उर्फ सानू निवासी बावलीकुंआ के पास कोतरारोड़ को हिरासत में लिया गया।

जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर मौक़े पर वाद विवाद होने से दोनों मिलकर मारपीट करना स्वीकार कर योगेश चौहान उर्फ सानू द्वारा लोहे के राॅड से आहत के सिर के पीछे मारकर चोट पहुंचाना, बताये हैं। आरोपियों का आहत से पहचान कार्यवाही कराकर आरोपियों को गिरफ्तर कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।