May 14, 2026

छत्तीसगढ़ का महाठग शिवा साहू गिरफ्तार,शेयर मार्केट के नाम पर दो करोड़ 26 लाख की ठगी

IMG_20240619_180521.jpg
Share

शिवा सहित 7 अन्य आरोपी साथी गिरफ्तार

Samna:- सारंगढ़:- छत्तीसगढ़ का महाठग शिवा साहू को आखिरकार सरसिंवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने Shiva Sahu को शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 2 करोड़ 26 लाख रूपए की ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है।

शिवा साहू के खिलाफ सरसींवा थाना पुलिस के पास सक्ति के सौरभ अग्रवाल ने 2 करोड़ रुपये की ठगी और बेलमुड़ी के गिरवर निराला ने 26 लाख रुपये की ठगी का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने महाठग शिवा साहू सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों में सूर्यकांत साहू, रमेश साहू, दिनेश साहू, लक्ष्मीनारायण साहू और भागवत साहू शामिल है।शिवा पर कुल 2 करोड़ 26 लाख रूपए की ठगी का आरोप है।

यह है मामला:- शिवा साहू के खिलाफ आरोप हैं कि उसने लोगों ने पैसे डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी की है,। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि शिवा ने 30 प्रतिशत ब्याज देने का वादा किया था और कहा था कि पैसे आठ महीनों में दोगुने हो जाएंगे।उसने चार लोगों से 2 करोड़ से अधिक की ठगी की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिवा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था. वहां लोगों की भीड़ थाने को घेर लिया था और नारेबाजी करते हुए शिवा को अपने साथ ले गए।

सारंगढ़ के रायकोना का है शिवा साहू:- शिवा छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़-सारंगढ़ जिले के रायकोना गांव के रहने वाला है, कुछ ही महीनों में shiva Sahu अरबपति बन गया,उसके पास अपार संपत्ति हो गई।केवल एक साल में शिवा 1500 करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक बन गया। शिवा साहू का ऐसा प्रभाव था कि लोग उनके पीछे भागते थे।

Letest Posts