June 20, 2025

भारत की जीत पर छत्तीसगढ़ में जश्न,सीएम साय ने लिखा”शाबास चैंपियंस”..

n6200054761719724244186f01c11edf78710aa7a087d677a370e6d9ab8b3f2c6fcfe8ca6ef2ab51087436b.jpg
Share

देर रात तक जगता रहा छत्तीसगढ़

सामना- T 20 World Cup 2024:- भारत ने फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी 20 विश्व कप अपने नाम कर लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के इस उपलब्धि का जश्न पूरे छत्तीसगढ़ में जमकर मनाया गया। जमकर आतिशबाजी के साथ डोल नगाड़ों की धूम पर क्रिकेट प्रेमी जमकर थिरके।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत की जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी:- सीएम साय ने एक्स हैंडल पर लिखा, “विजयी भारत, विश्वविजेता भारत” शाबास चैंपियंस। गौरवान्वित हैं 140 करोड़ भारतीय। भारतीय क्रिकेट टीम को T-20 वर्ल्ड कप जीतने की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। भारत माता की जय जय हिंद वंदे मातरम्।

रायगढ़ में भी जश्न:- “भारत माता की जय… इंडिया… इंडिया….” के नारे से रायगढ़ शहर आधी रात को गूंज उठा।कहीं आतिशबाज़ी कर जीत का जश्न मनाया गया तो कहीं लोग सोशल मीडिया पर अपनी ख़ुशी व्यक्त करते रहे।एक समय पर ऐसा लग रहा था मानो दक्षिण अफ्रीका ट्राफी ले जाएगी, लेकिन भारतीय टीम के धुरंधरों ने कमाल दिखाया और देश को फिर से गौरान्वित करने का अवसर दिया।

जीत की खुशी से झूमते-गाते नजर आए फैन्स:- इस खुशी में राजधानी देर रात तक झूमती रही। बड़ी संख्या में लोग तिरंगा झंडा लेकर शहर के जयस्तंभ चौक पर पहुंच गए और विभिन्न तरीके से खुशी का इजहार करने। लगातार पटाखे फूटते रहे। लोग कहते रहे- इस जीत की बदौलत लग रहा है कि हमने छोटी दीवाली मना ली। क्या बच्चे, क्या किशोर, क्या युवा, क्या प्रौढ़ और क्या वृद्ध, सभी जीत की खुशी से झूमते-गाते और डांस करते हुए नजर आए। ढोल-नगाड़े बजते रहे।

भारत माता के जयकारे लगते रहे। जिन्होंने कभी नहीं गाया था, वे भी थिरकते हुए गुनगुनाए। घर की महिलाएं और बच्चियां भी खुशी से फूली नहीं समा रही थीं। वे दुआ कर रही थीं कि देश का नाम विश्व में इसी तरह रोशन होता रहे। अपने देश की शान में कभी कोई कमी न आए। पूरा छत्तीसगढ़ देर रात तक जागती रहा।