December 16, 2025

CG मुख्यमंत्री साय ने किया नए कानूनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन

IMG-20240701-WA0649.jpg
Share

सामना – रायपुर:- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम आज से देशभर में लागू हो चुके हैं।यह नए कानून वर्षों पुराने अंग्रेजी कानूनों की जगह लेंगे जिनमें दंड के स्थान पर न्याय को प्राथमिकता दी गई है।

नवीन कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार शुरू से ही प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया।

यह संग्रह तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियों का संकलन है।छत्तीसगढ़ पुलिस की इस विशेष पहल से नवीन कानूनों को समझने में आसानी होगी।यह पुस्तक पुलिस अधिकारियों और विवेचकों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ होगी।इसके साथ ही अपराधों की विवेचना में भी यह पुस्तक उपयोगी होगी।