May 13, 2026

सूरजगढ़ टोल कर्मचारियों से विवाद पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई,एक गिरफ्तार

Screenshot_20240712_200722_Chrome.jpg
Share

सामना – रायगढ़- सूरजगढ महानदी टोल का संचालन करने वाले बबलू पांडे निवासी चंद्रपुर जिला सक्ती ने उसके और टोल पर कार्य करने वाले युवकों के साथ ग्राम पडिगांव के युवकों द्वारा गाली गलौच, झगड़ा विवाद करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्टकर्ता बबलू पांडे ने बताया कि महानदी पुल सूरजगढ टोल का मां शारदा फर्म द्वारा ठेका लिया गया है जिसका संचालन उसके द्वारा किया जाता है । 10 जुलाई की रात 8 से सुबह 10 बजे तक उसके साथ टाल पर ड्यूटी में पप्पू यादव, भरत यादव, कमलेश गुप्ता थे।

रात करीब 8 बजे किसी अज्ञात वाहन चालक द्वारा ग्राम पडिगांव में तीन मवेशियों को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया था जिससे सड़क जाम थी, करीब 10 बजे 4-5 युवक टोल के पास आए जिसमें ग्राम पडिगांव का तोष राम चौहान एक तलवार पकड़े हुए था और उसके साथी डंडा पकड़े थे, सभी लड़के काफी देर तक गाली गलौच कर डराते धमकाते रहे ।

रिपोर्टकर्ता के रिपोर्ट पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 164/2024 धारा 296, 351(2), 3(5) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध आरोपी तोष पटेल व अन्य के विरुद्ध कायम कर तत्काल पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया।

जिसमें आरोपी तोष राम पाईक उर्फ पप्पू पिता कैलाश चंद्र पाईक उम्र 27 साल निवासी पडिगांव को हिरासत में लिया गया जिसके मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे का तलवार की जप्ती की गई है । शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुसौर पुलिस छापेमारी कर रही है ।

Letest Posts