June 20, 2025

पैसों के लिए प्रेमी के 17 टुकड़े, नाबालिग प्रेमिका लिव इन पार्टनर के साथ गिरफ्तार

Screenshot_20240713_204005_Chrome.jpg
Share

सामना -कोरबा -17 टुकड़ों में मिली लाश की गुत्थी को कोरबा पुलिस ने सुलझा लिया है।इस सनसनी और दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मृतक की नाबालिग प्रेमिका और उसके साथी पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पैसों के लालच में हत्या करने की साजिश मृतक की 16 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका ने ही उसकी हत्या की साजिश रची थी।

हत्या करने के बाद लड़की अपने लिव इन पार्टनर के साथ ओड़िशा भाग गई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के पास से वसीम की सोने की चैन, करीब तीन लाख रुपये और अन्य सामान बरामद कर लिया है।

17 टुकड़ों में मिली थी लाश:- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के डैम के पास पुलिस को 17 टुकड़ों में लाश मिली थी,लाश की पहचान झारखंड के रहने वाले वसीम के रूप में की गई है। इस पूरे हत्याकांड के पीछे वसीम की नाबालिग प्रेमिका की साजिश थी।

लिव इन पार्टनर के साथ गिरफ्तार- नाबालिग प्रेमिका ने अपने लिव इन पार्टनर के साथ मिलकर वसीम की हत्या की फिर उसके शव के 17 टुकड़े करके उसे बोरे और स्कूल बैग में भरकर डैम के पास फेंक दिया था।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती:- नाबालिग लड़की और वसीम सोशल मीडिया साइट के जरिए मिले थे उसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया था।हत्याकांड का खुलासा करते हुए कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि कि दोनों एक दूसरे को बीते तीन सालों से जानते हैं। ढाई साल पहले प्राइवेट कंपनी में जॉब लगने के कारण वसीम सउदी अरब चला गया। इस दौरान भी दोनों की बातें होती रहीं।

पैसों के लालच में की हत्या:- पुलिस ने बताया कि लड़की ने पैसों के लालच में आकर इस घटना को अंजाम दिया, पहले उसने पूरी साजिश तैयार की।जिसके तहत उसने वसीम को मिलने के लिए सऊदी अरब से कोरबा बुलाया और फिर उसे अपने ही घर में ठहरने की जगह दी।

प्रेमिका के बुलाने से वसीम सऊदी अरब से पहले दिल्ली पहुंचा उसके बाद वह झारखंड गया। हालांकि वह अपने घर नहीं गया। झारखंड से सीधे अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आया।

इन ढाई सालों में लड़की का किसी दूसरे लड़के के साथ अफेयर हो गया और वह उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी। पैसों के लिए रची गई इस साजिश में उसका लिव इन पार्टनर भी शामिल था।

चाकू से काटा गला, फिर किए टुकड़े:- वसीम जब लड़की से मिलने पहुंचा तो वह उसे लेने के लिए किराये की गाड़ी करके आई। फिर अपने ही घर में ठहराया। 9 जुलाई की रात को घर के पीछे का दरवाजा लड़की ने खोल दिया। जहां से उसका लिव इन रिलेशन पार्टनर अंदर आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमला होते ही वसीम ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की। फिर शव के छोटे-छोट 17 टुकड़े किए और उसे स्कूटी में भरकर डैम के पास फेंककर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए लड़की ने ऑनलाइन मुर्गा काटने वाले चाकू मंगवाया था। दरअसल, लड़की को लगा की सऊदी अरब जाने के बाद उसने बहुत पैसा कमाया होगा। इसी कारण से उसने उसे मारकर पैसे हड़पने के लिए पूरी साजिश बनाई।