May 14, 2026

Chhattisgarh में खेल प्रशिक्षकों की कमी,संविदा पर प्रशिक्षक भर्ती की तैयारी

1003822061-2
Share

84 में से 74 पद खाली

सामना – छत्तीसगढ़ में खेल प्रशिक्षकों की कमी दूर नहीं हो पा रही है। इसकी मुख्य वजह भर्ती पात्रता के नियम है। प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए एनआइएस पटियाला की खेल डिग्री तथा छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। यह पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी नहीं मिल पा रहे हैं।

10 प्रशिक्षकों के भरोसे 20 से अधिक खेलों के खिलाड़ी हैं। इनमें से आर्चरी, वेट लिफ्टिंग और एथलेटिक्स के लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति इसी माह हुई है। हाकी, साफ्टबाल, कुश्ती, कबड्डी, क्रिकेट और फुटबाल को छोड़कर बाकी खेलों के लिए वर्षों से प्रशिक्षक नियुक्त नहीं हो पाए हैं।

विभाग की ओर से अब संविदा पर प्रशिक्षक रखने की तैयारी की जा रही है। प्रशिक्षकों की कमी से खिलाड़ियों को वह लाभ नहीं मिल पा रहा है, जो मिलना चाहिए।

293 पदों में से सिर्फ 76 भरे:– प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग में संयुक्त संचालक, सहायक संचालक, वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल अधिकारी, वरिष्ठ प्रशिक्षक आदि के 293 पदों में से सिर्फ 76 भरे हुए हैं। विभाग की ओर से रिक्त पदों को भरने के लिए प्रयास किया जा रहा है। 110 पदों पर भर्ती की अनुमति के लिए वित्त विभाग को भेजा गया है।

Letest Posts