May 14, 2026

बीजापुर में IED ब्लास्ट, डीआरजी के दो जवान घायल,एक की हालत गंभीर

IMG_20240628_133031.jpg
Share

सामना – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के  मुतवेंडी इलाके में आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के दो जवान घायल हुए हैं। जवानों के नाम किशन हपका व दिनेश वलवा बताया गया है। एक जवान की स्थिति गंभीर बताई जा रही है वहीं एक अन्य जवान की स्थिति खतरे से बाहर है।

दोनों जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है।

पीडिया इलाके में एसटीएफ, डीआरजी व छगसब के जवानों द्वारा संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। सर्चिंग अभियान से वापस लौटते समय मुदवेंडी कैंप से कुछ दूरी पर इन जवानों का पैर प्रेशर आईईडी के चपेट में आने से एक जवान के बायें पैर में गंभीर चोंट पहुंचीं है। दूसरे जवान को भी पैर व हाथ में चोट आई है।

Letest Posts