February 5, 2026

CG IPS Transfer दो एसपी सहित 3 अधिकारियों का तबादला

IMG_20240628_133031.jpg
Share

Samna IPS Transfer – छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक़ बलरामपुर रामानुजगंज के पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह को मुख्यमंत्री सुरक्षा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

लाल उमेद सिंह की जगह बलरामपुर रामानुजगंज के पुलिस अधीक्षक की कमान अब राजेश अग्रवाल संभालेंगे।

पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रफुल्ल ठाकुर को चौथी बटालियन माना कैंप रायपुर में पदस्थ किया गया है।