May 14, 2026

Raigarh ब्लैकमेल और शारीरिक शोषण करने वाला फेसबुक फ्रेंड भोपाल से अरेस्ट

IMG-20240719-WA1217.jpg
Share

सामना – रायगढ़- रायगढ़ की युवती को रुपयों के लिए लगातार ब्लैकमेलिंग करने वाले भोपाल निवासी फेसबुक फ्रेंड को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की रिपोर्ट 19 जून 2024 को युवती ने थाने कोतवाली में लिखित आवेदन देकर दर्ज कराई थी।,

यह है मामला:- थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में रहने वाली युवती उसके फेसबुक फ्रेंड आरोपित प्रदीप केंवट उर्फ गोल्डी निवासी भोपाल से काफी परेशान थी,प्रदीप युवती को लगातार ब्लैकमेलिंग कर उससे रूपयों की मांग कर रहा था,लोक लाज के भय से युवती चुप थी, लेकिन आरोपी के ब्लैकमेलिंग का सिलसिला लगातार बढ़ रहा था लिहाजा उसने पुलिस से मदद ली।

कोतवाली पुलिस द्वारा पीड़िता के आवेदन पर आरोपी पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और उद्यापन के तहत अपराध काम कर आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है ।

फ़ेसबुक पर हुई दोस्ती…फिर मांगे रुपए…और करने लगा ब्लैकमेल:– पीड़िता ने बताया कि उनकी दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई,दोनों फेसबुक मेसेंजर में बातचीत करते थे । दिसंबर 2020 में प्रदीप ने युवती को उसकी मां की तबीयत खराब है कह कर 20,000 मांगे।फरवरी 2021 में जब प्रदीप रायगढ़ आया तो उनने युवती को मिलने बुलाया, जहां से उसे लॉज में बातचीत करने के बहाने ले गया और शारीरिक संबंध बनाया।

युवती बताई कि इस दौरान युवक ने उसके कुछ प्रायवेट फोटो, वीडियो मोबाइल पर बना लिया । इसके बाद कई बार प्रदीप ने रायगढ़ आकर फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाया।

युवती ने बताया कि वह अब तक प्रदीप केंवट को डेढ़ लाख रुपए दे चुकी है और प्रदीप प्राइवेट फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है।

युवती की लिखित शिकायत पर थाना कोतवाली में आरोपी प्रदीप केंवट के विरुद्ध अपराध क्रमांक 376/2024 धारा 420, 376(2)(ढ),509-बी,384 आईपीसी के तहत अपराध कायम कर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन पर आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी के लिए भोपाल रवाना हुई।

जहां आरोपी की पतासाजी कर आरोपी प्रदीप केवट उर्फ गोल्डी पिता सुंदरलाल केवट उम्र 31 साल निवासी कोटरा सुल्तानाबाद तहसील थाना नेहरू नगर भोपाल (MP) को हिरासत में लेकर स्थानीय मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भोपाल मध्य प्रदेश के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर रायगढ़ लाया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी, मेडिकल आदि की औपचारिकताएं पूर्ण कर आरोपी को आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रायगढ़ के न्यायालय पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया है ।

Letest Posts