May 14, 2026

पंचायत सचिवों के शासकीयकरण के लिए समिति गठित

IMG-20240721-WA0551.jpg
Share

30 दिनों के भीतर अपना प्रतिवेदन शासन को करेगी प्रस्तुत करेगी समिति

सामना – रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंचायत सचिव संघ के शासकीयकरण की मांग पर घोषणा की थी कि इसके कियान्वयन के लिए समिति का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप पंचायत सचिवों की शासकीयकरण की मांग एवं इसके कियान्वयन के विचार हेतु समिति का गठन किया गया है।

सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राजेश सिंह राणा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संचालक, पंचायत संचालनालय प्रियंका ऋषि महोबिया को सदस्य सचिव तथा वित्त नियंत्रक, विकास आयुक्त कार्यालय मो.यूनूस को सदस्य बनाया गया है। यह समिति 30 दिनों के भीतर अपना प्रतिवेदन शासन को प्रस्तुत करेगी।

Letest Posts