October 25, 2026

Raigarh- वन विभाग को मिली सफलता,आकाश वर्मा गिरफ्तार

Screenshot_20240725_165425_Chrome.jpg
Share

सामना – रायगढ़ – तेंदुए की खाल के मामले में फरार आरोपी आकाश वर्मा को गिरफ्तार करने में वन विभाग की टीम को सफलता मिली है।

तेंदुए की खाल के मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपी आकाश वर्मा को ग्राम पिथौरा के जोगरा बरतुंगा खार से वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया गया है।

रायगढ़ कोतरारोड स्थित शर्मा गली निवासी व्यवसायी आकाश वर्मा के घर में दबिश देकर वन अमले ने दो मई को एक तेंदुए का खाल और पिस्टल बरामद किया था।

इस मामले में विभाग द्वारा वन्य प्राणी सरंक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।