कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान सहायता उपलब्ध कराने आबंटन जारी


सामना – रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की पहल पर कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए 14 जिलों को 1 करोड़ 07 लाख रूपए की राशि आबंटित की गई है।

आबंटित राशि में– जिला राजनांदगांव को 10 लाख रूपए…धमतरी 3 लाख रूपए…दुर्ग 29.50 लाख रूपए….खैरागढ़-छुईखदान 3 लाख रूपए…बलौदाबाजार 46 लाख रूपए….कोण्डागांव 50 हजार रूपए….बलरामपुर 50 हजार रूपए….कबीरधाम 50 हजार रूपए….कोरबा 2 लाख रूपए…..बालोद 3 लाख रूपए….बेमेतरा 2 लाख रूपए…..महासमुंद 3 लाख रूपए…..मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी 3 लाख रूपए….गरियाबंद एक लाख रूपए शामिल है।अनुदान सहायता की इस राशि का वितरण डीबीटी या संबंधित हितग्राही अथवा आश्रित के बैंक खाते के माध्यम से किया जाएगा।
