छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू, दो महिला की मौत!

9 में से 7 पॉजिटिव मिले,सभी अस्पताल में भर्ती
सामना – छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है।शुक्रवार को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू मरीज एक महिला की मौत हो गई।
स्वाइन फ्लू से दो महिलाओं के मौत की जानकारी मिली है जिनमें से एक महिला कोरिया की और दूसरी जांजगीर चांपा जिले की रहने वाली है।
जानकारी के मुताबिक कोरिया के पंडोपारा में रहने वाली महिला को सर्दी-खांसी के साथ तेज बुखार आने पर वायरल फीवर का इलाज किया जा रहा था। ज्यादा कफ बनने और कमजोरी के कारण महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल में उपचार के बाद भी सुधार नहीं देख डॉक्टरों ने महिला को बिलासपुर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे 4 अगस्त को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण को देखते हुए इसकी जांच की गई, तो इसकी पुष्टि हुई।
इसके बाद अपोलो अस्पताल प्रबंधन द्वारा नए सिरे से महिला का उपचार शुरू किया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
वहीं जांजगीर-चांपा जिले के लछनपुर गांव में रहने वाली 66 साल की महिला ने भी दम तोड़ दिया है। उसे कुछ दिन पहले बिलासपुर के ही अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।लेकिन वह बिना उपचार पूरा हुए अस्पताल से गायब हो गई। पता चला कि परिजन 6 अगस्त को उसे लेकर वापस अपने गांव चले गए थे।
स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले 9 मरीजों का H1N1 वायरस (स्वाइन फ्लू) टेस्ट किया गया था, जिनमें से 7 पॉजिटिव मिले हैं। 4 मरीज बिलासपुर शहर के हैं वहीं 2 मरीज मरवाही और 1 जांजगीर-चांपा से है, जबकि 2 अन्य स्वाइन फ्लू जांच में निगेटिव मिले हैं।
