June 19, 2025

मुख्यमंत्री के कड़े तेवर,राजस्व मामलों में रायगढ़ सहित इन जिलों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

IMG-20240912-WA0465.jpg
Share

सामना-रायपुर-दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा  की।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने पोषण पुनर्वास केंद्र, खैरागढ़ में बेड ऑक्यूपेंसी और क्योर रेट जीरो होने पर नाराज़गी जताते हुए सभी जिले आयुष्मान पंजीयन आगामी 6 माह में शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए।

राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के कड़े तेवर दिखाते हुए सारंगढ़ ,बस्तर, खैरागढ़ में राजस्व मामलों की धीमी गति पर मुख्यमंत्री ने  नाराजगी जताई कलेक्टर को राजस्व मामलों को तेज गति से निपटाने के  निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व सम्बंधित सभी कार्य समय-सीमा पर पूरे हों, उन्होंने अविवादित और विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, डायवर्सन, असर्वेक्षित ग्रामों की जानकारी ली, साथ ही नक्शा बटांकन की  भी जानकारी ली।

इस  दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अविवादित नामांतरण के केस को समय सीमा पर पूरा करें, 70 प्रतिशत से कम निराकरण वाले जिले ज्यादा फोकस करें,विवादित विभाजन के प्रकरण 6 माह से ज्यादा लंबित न होसीमांकन जनता से जुड़ा विषय है जो आदेश है उसका सीमांकन हो जाये। नागरिक छोटे छोटे त्रुटि के लिए भटकते रहते हैं। जल्द से जल्द निराकरण हो इसका ख्याल रखें।डायवर्शन में जिलों का प्रदर्शन अच्छा है, समय सीमा में निराकरण करने से सरकार की छवि बनती है। आपके अधीनस्थ समय और कोर्ट पहुँचे इसका ध्यान रखें,कमिश्नर भी मोनिटरिंग करते रहें।

मुख्यमंत्री ने पीएम जनऔषधि के जो केंद्र संचालित नहीं हैं उन्हें शुरू  किए जाने सुनिश्चित करने के लिए कहा साथ ही  मरीजों को जनऔषधि केंद्र स्पष्ट रूप से दिखें,डायलिसिस की सुविधा हर ज़िले में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के तहत किये जा रहे कार्यों की  जानकारी ली,टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में रायपुर और बिलासपुर का  प्रदर्शन अच्छा रहा, इसलिए मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों की सराहना की,अन्य जिले भी टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में तेजी लाने के निर्देश दिए

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल विकास योजना की समीक्षा की मुख्यमंत्री ने कुछ जिलों की शून्य प्रगति पर  नाराजगी जताई। खैरागढ़, सारंगढ़, सक्ति, रायगढ़ जिलों की शून्य प्रगति पर मुख्यमंत्री नाराज हुए मुख्यमंत्री ने कहा ये आंकड़े चिंताजनक हैं कलेक्टर्स ध्यान दें…

मुख्यमंत्री ने पंचायत विभाग की योजनाओं की समीक्षा की,मनरेगा में मानव दिवस की सृजन कम होने पर बस्तर कलेक्टर पर मुख्यमंत्री ने  नाराजगी जताई ,कलेक्टरों को ध्यान देने के  निर्देश दिए, मुख्यमंत्री के निर्देश दिया कि-अमृत सरोवर योजना को जन अभियान का स्वरूप दे,प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हमें भारत सरकार से अधिक मात्रा में आवास प्राप्त हुये हैं।


जिले विशेष ध्यान देकर पूर्णता सुनिश्चित कराएं
प्रधानमंत्री आवास योजना हमारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।15 सितम्बर को प्रधानमंत्री  पहली किश्त जारी करेंगे,सभी कलेक्टर प्रधानमंत्री आवास योजना पर विशेष ध्यान दें