June 19, 2025

फिर दहला बलौदाबाजार,6 माह के मासूम सहित एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या

n630692983172619879310264850b9abcb608397362a59efbecf75c2da85ed0ee5cce8b28e68317a3e77bf3.jpg
Share

जादू टोना के शक में की गई हत्या!

सामना- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद गांव में  दिलदहला देने वाली  घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की  निर्मम हत्या हुई है।

जिनमें 6 महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक परिवार के घर के पास रहने वाले तीन आरोपियों ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया है।पुलिस के मुताबिक संदेही आरोपियों ने  कुल्हाड़ी से वार कर  इस दिल दहला देने वाले घटनाक्रम को अंजाम दिया है।

मृतकों में  चैतराम केंवट , जमुना बाई केंवट,यशोदा बाई केंवट और जमुना बाई के बच्चे की मृत्यु हुई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम छरछेद में संदेही आरोपी रामनाथ की बेटी की एक माह से तबीयत खराब चल रही थी। इस मामले में केवट परिवार पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया गया था। इसी के चलते संदेहियों ने जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों के साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने हत्या के संदेह में रामनाथ पाटले, दीपक पाटले, दिल कुमार पाटले को हिरासत में लिया है,देर रात पुलिस की एफएससल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर सेंपल एकत्रित किए हैं।

बताया जा रहा है कि जादू टोना के शक के कारण ही यह हत्याएं की गई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही  हत्या के वास्तविक कारणों को पता चल पाएगा, बहरहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।