June 19, 2025

CG-राजधानी में युवक की हत्या के मामले में 3आरोपी गिरफ्तार

n6321671831727148790939cd9ceaeec928815b7d2c55e57ab94ca07089880f7841762211ee9480231ea7c9.jpg
Share

क्राइम ब्रांच ने 24घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ा

सामना – छत्तीसगढ़ की राजधानी में दिन दहाड़े  तेलीबांधा तालाब में युवक की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने फरार हो रहे 3 आरोपियों को  24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया  है।

 वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो रहे तीनों आरोपी सड़क में लगे ITMS सिस्टम के कैमरे में कैद हो गए, मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के नाम सूरज, हरीश और रोहित बताए जा रहे हैं।

मृतक अंबिकापुर निवासी ईश्वर राजवाड़े था जो अंबिकापुर कलेक्ट्रेट में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था।वह एक अधिकारी को शासकीय कार्य से रायपुर लेकर आया था।मृतक ईश्वर  सुबह करीब 4 बजे ईश्वर राजवाड़े तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) टहलने गया था, इस दौरान तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने उसे घेर लिया और मोबाइल लूटने की कोशिश की। जिसके बाद आरोपियों और ईश्वर के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे ईश्वर की मौके पर ही मौत हो गई।