June 3, 2025

आर्या के केक का जादू अब न्यूज़ीलैंड में,रायगढ़ की बेटी बनीं इंटरनेशनल सेंसेशन”

IMG-20240926-WA0818.jpg
Share

सामना – रायगढ़- शहर में केक गर्ल के नाम से चर्चित शेफ आर्या श्रीवास्तव ने अपनी सफ़लता की ओर एक कदम और आगे पढ़ाया है,जहां इस बार आर्या का सलेक्शन न्यूजीलैंड में होने जा रही डिश फेस्टिवल में हुआ है,यानी आर्या के केक का स्वाद अब न्यूजीलैंड वासियों को चखने को  मिलेगा जहां वह अपने हाथों से बने पकवानों की बगिया सजाएगी।

न्यूजीलैंड डिश फेस्टिवल में किया था अप्लाई

आर्या श्रीवास्तव ने कॉलेज की ओर से इंटर्नशिप करते हुए न्यूजीलैंड में होने वाले डिश फेस्टिवल में हिस्सा लेने अप्लाई किया था। जहां आर्या का सलेक्शन हो चुका है।आर्या  दिसंबर माह में  सात समंदर पार पकवानों की बगिया सजायेगी। न्यूजीलैंड के कार्यक्रम में शिरकत करने जा रही आर्या श्रीवास्तव की यह उपलब्धि ना केवल आर्या उसके माता पिता बल्कि रायगढ़ के लिए भी गौरवशाली उपलब्धि है।

अनंत अंबानी की शादी में था आर्या के हाथों  का स्वाद

गौरतलब है कि देश के मशहूर रिलायंस इंडिया के चेयरमैन  मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की विवाह में खानसामे में रायगढ़ की केक गर्ल आर्या का नाम भी  लिस्ट में शामिल था।आर्या श्रीवास्तव ने अंनत अंबानी की शादी में इंटेलियना से लेकर लजीज पकवान का जायका मेहमानों को परोसा था। जिसकी चर्चा देश भर में हुई थी।। कलनरी आर्ट की छात्रा आर्या ने यहां विभिन्न तरह के डिश का जायका मेहमानों के लिए तैयार किया था।

केक गर्ल आर्या श्रीवास्तव का परिचय

 बचपन से ही घर मे खाना बनाने और खिलाने की शौकीन  आर्या श्रीवास्तव रायगढ़ के जयंत श्रीवास्तव की बेटी है।आर्या ने पहले डीपीएस स्कूल फिर जिंदल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की और वर्तमान में मुंबई में BBA सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है,जो  मुंबई विश्वविद्यालय में ऑपरेशन मैनेजमेंट में बी.बी.ए. हॉस्पिटैलिटी कर रही है।आर्या ने कलनरी आर्ट सब्जेक्ट को चुना। आर्या कॉलेज की ओर से कई मशहूर शादियों तथा पार्टी में ग्रुप के साथ लज़ीज़ व्यंजन की बगिया भी सजा चुकी है। इस बीच लॉक डाउन के कठीन दौर वर्ष 2022 में 31 दिसंबर को सवा लाख रुपये का केक बनाकर बेचकर नया मुकाम कृतिमान के साथ खड़ा किया।

आर्या श्रीवास्तव