May 14, 2026

आबकारी विभाग की कार्रवाई,नंदेली में अवैध शराब जब्त,आरोपी जेल दाखिल

IMG-20240926-WA1321.jpg
Share

सामना – रायगढ़-कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने जिले में अवैध शराब बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम हेतु आबकारी विभाग को निर्देश दिए हुए है। निर्देश के परिपालन में अन्य राज्य की अवैध शराब विक्रय की सूचना मिलने पर आबकारी वृत्त रायगढ़ (उत्तर) अन्तर्गत ग्राम नंदेली थाना कोतरारोड में आबकारी विभाग के संयुक्त दल द्वारा कार्यवाही की गई।

आरोपी डिलक राम साहू के अधिपत्य से घर में छुपा कर रखी हुई 6 नग मेकडावेल नंबर वन व्हीस्की पाव, 70 नग किंग फिशर बियर केन (केवल ओडि़सा में विक्रय हेतु लेबल लगा) एवं 122 नग गोवा स्पेशल व्हीस्की पाव समेत कुल 58.040 लीटर मदिरा जप्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत गैर जमानतीय धारा में प्रकरण क़ायम कर जेल दाखिल किया गया है।

Letest Posts