May 15, 2026

रायगढ़ छूएगा विकास की नई ऊंचाइयां-वित्तमंत्री ओपी चौधरी

IMG-20241004-WA1624.jpg
Share

एक करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पानी टंकी का किया गया भूमिपूजन

सामना – रायगढ़- लगातार विकास कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण किया जा रहा है, यह कार्य सतत रूप से जारी रहेगा। इससे आने वाले समय में रायगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा। उक्त बातें वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने आज नगर निगम कार्यालय परिसर में एक करोड़ 94 लाख की लागत से 20 लाख लीटर क्षमता वाले पानी टंकी निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में कही।

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व ढाई करोड़ रुपए की लागत से नए एसपी कार्यालय एवं सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 माह में रायगढ़ के सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए 27 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।इन सड़कों का निर्माण 15 अक्टूबर के बाद शुरू हो जाएगा।

आने वाले कुछ महीनों में रायगढ़ शहर वासियों इन सड़कों की सौगात मिलेगी। इस दौरान उन्होंने नालंदा परिसर का निर्माण जल्द शुरू होने की भी बात कही।वित्त मंत्री ने कहा कि रायगढ़ शहर के विकास के लिए लगातार सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे हैं।

निर्माण कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण किया जा रहा है और यह सतत रूप से जारी रहेगा। आप सभी के सहयोग से आने वाले समय में रायगढ़ शहर विकास के नए पायदान पर स्थापित होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पानी टंकी के निर्माण से निगम कार्यालय से लगे 6 वार्डों को इससे स्वच्छ पानी की सप्लाई की जाएगी। उन्होंने कार्य को पूर्ण गुणवत्ता और समय पर करने की बात कही।

Letest Posts