May 15, 2026

महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

n6342580311728402766141b138983664649ed65f2c186aeadef65d45c2bd8c2faed091f075c948e6b1a6de.jpg
Share

सामना – छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में चार नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित सभी नक्सली कांकेर नेशनल पार्क एरिया कमेटी में सक्रिय थे।

इनमें तीन पुरुष जबकि एक महिला माओवादी शामिल है। बताया जा रहा है कि इनमें एक नक्सली के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था। उस पर हत्या, लूट और पुलिस पार्टी पर हमला करने जैसे कई गंभीर आरोप भी है।

वही दो अन्य नक्सलियों का नाम पांडु और छोटा पांडू हैं। यह दोनों प्रवासी एरिया में एक्टिव तरीके से नक्सल गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने बताया हैं कि सभी नक्सलियों को राज्य सरकार के पुनर्वास नीति के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।

एक दिन पहले ही दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ नक्सल मामलों पर अहम समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने नक्सल गतिविधियों में शामिल युवाओं से अपील किया था कि वह सरेंडर करते हुए सरकार के साथ देश, प्रदेश के विकास की गति प्रदान करें। उन्होंने बताया था कि नक्सल विचारधारा के साथ किसी भी युवा का कोई भविष्य नहीं है। इसी तरह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी माओवादियों से आत्मसमर्पण की अपील करते हुए कहा था कि, उनकी सरकार आत्मसमर्पित सभी नक्सलियों को पुनर्वास योजना का पूरा लाभ देंगे।

Letest Posts