छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को मिला दीपावली का उपहार,महंगाई भत्ते में वृद्धि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा
सामना – दीपावली के पर्व पर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा उपहार दिया है। कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने 4% बढ़ा महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने की घोषणा की है।
बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% किए जाने की घोषणा की है।
राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ 1अक्टूबर से मिलेगा।
