मंडल संयोजक बने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तबादला आदेश जारी


सामना – छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति विकास विभाग मंत्रालय ने 7 कर्मचारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला आदेश जारी किया है।

छत्तीसगढ़ शासन के अवर सचिव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पंकज कुमार अंगारे, मण्डल संयोजक विकासखण्ड चारामा जिला-कांकेर का तबादला प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर जनपद पंचायत जिला-दंतेवाडा किया गया है।
इसी तरह पारेश्वर कुर्रे मण्डल संयोजक विकासखण्ड अंतागढ जिला-कांकेर का को प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, अंतागढ़, जिला-कांकेर बनाया गया है।
अनुराग सिन्हा, मण्डल संयोजक विकासखण्ड कोण्डागांव, को प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, केशकाल भेजा गया है।
गजेन्द्र घुरडे मण्डल संयोजक विकासखण्ड फरसगांव जिला-कोण्डागांव को प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, माकडी, जिला-कोण्डागांव
करूणा सागर पटेल मण्डल संयोजक विकासखण्ड नरहरपुर जिला-कांकेर को प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, ओरछा, जिला-नारायणपुर
सुरेश कुमार देवांगन मण्डल संयोजक विकासखण्ड कांकेर को प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद तोकापाल, जिला-बस्तर बनाया गया है।
साथ ही लोकेश्वर मण्डल संयोजक विकासखंड डौण्डी, जिला- बालोद प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद भोपालपट्नम, जिला-बीजापुर भेजा गया है।
