June 19, 2025

जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के अध्यक्ष बने लालमणि त्रिपाठी

IMG-20241108-WA1151.jpg
Share

लोकनाथ केसरवानी ने सचिव,निशांत चौबे ने जीता सहसचिव का चुनाव

सामना – जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के चुनाव में अधिवक्ता लालमणि त्रिपाठी ने अध्यक्ष, लोकनाथ केसरवानी ने सचिव और  निशांत चौबे ने सहसचिव पद के लिए जीत हासिल कर ली है।

शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ का चुनाव जिला एवं सत्र न्यायालय रायगढ़ स्थित लाइब्रेरी कक्ष में हुआ । इस चुनाव में अध्यक्ष, सचिव एवं सह सचिव पद के लिए मतदान हुआ,वहीं बाकी अन्य पदों के लिए निर्विरोध चयन हो चुका है।

यह मतदान सुबह 11 बजे से  शाम 5 बजे तक संपन्न हुआ,जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया वहीं शुरू की गई।

गौरतलब  है कि अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, तो वहीं सचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला हुआ।

अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता व नोटरी मातादीन यादव और वरिष्ठ अधिवक्ता लालमणि त्रिपाठी चुनावी मैदान में आमने-सामने रहे,जिसमें लालमणि त्रिपाठी ने 106 मतों से जीत हासिल की।

इसी प्रकार सचिव पद के लिए आशीष कुमार मिश्रा, लोकनाथ केशरवानी एवं मेदनी प्रसाद मिश्रा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ।जिसमें लोकनाथ केसरवानी को सबसे अधिक 182 वोट मिले

इसी प्रकार से सह- सचिव पद के लिए गोपी राम यादव को 169 वोट और निशांत चौबे को 266 वोट मिले,इस तरह 103 वोटों से निशांत चौबे ने बाजी मारी

उपाध्यक्ष पद पर….महेंद्र सिंह यादव (निर्विरोध)

महिला उपाध्यक्ष पद पर शकुंतला चौहान (निर्विरोध)

कोषाध्यक्ष के लिए भुवनेश्वरबंद गोस्वामी( निर्विरोध)

ग्रंथपाल रितेश कुमार सिंह (निर्विरोध)

सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार कोका (निर्विरोध)

कार्यकारिणी सदस्य – – देवेंद्र कुमार पांडेय,गोविंद नारायण दुबे,जानकी प्रसाद पटेल, जय कुमार मालाकार और शतेंद्र कुमार सिंह (निर्विरोध) निर्वाचित हुए हैं।