June 19, 2025

पुलिस विभाग के 36 अधिकारियों का तबादला,डीएसपी साधना सिंह रायगढ़ पदस्थ

IMG-20241108-WA1234.jpg
Share

साधना सिंह (उप पुलिस अधीक्षक मुंगेली) रायगढ़ पदस्थ

सामना – छत्तीसगढ़ शासन के गृह(पुलिस)विभाग ने प्रदेश के पुलिस सेवा के 36अधिकारियों का तबादला किया है।

इस तबादला सूची में उप पुलिस अधीक्षक(DSP), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ASP)एसडीओपी (SDOP)और एक सहायक सेनानी शामिल हैं।

उप पुलिस अधीक्षक रायगढ़ की जिम्मेदारी साधना सिंह को सौंपी गई है,इसी तरह एसडीओपी निमिषा पांडेय को सारंगढ़  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर ट्रांसफर किया गया है।

राज्य के पुलिस विभाग के उप सचिव डी पी कौशल के हस्ताक्षर से आदेश के अनुसार मेघा टेंभुरकर को सेनानी, 3री वाहिनी अमलेश्वर दुर्ग में पद स्थापना दी गई है। इसी प्रकार उमेश कश्यप जांजगीर-चांपा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शैलेंद्र कुमार पांडेय को धमतरी का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, गरिमा द्विवेदी को गरियाबंद का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,मोनिका ठाकुर बालोद की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ऋचा मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग, राजेंद्र जायसवाल को बिलासपुर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, निमिषा पांडेय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सारंगढ़, यूलैंडन यार्क को बीजापुर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उद्यन बेहार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर तथा दिनेश कुमार सिन्हा को कांकेर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

देखिए पूरी लिस्ट…

इन 11अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का हुआ तबादला