May 15, 2026

अवैध शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं ने किया थाने का घेराव

IMG-20241111-WA0538.jpg
Share

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने दिखाई सक्रियता,पहुंचे थाने

चार गांव की दो सौ से अधिक महिलाओं ने किया था कोतरा रोड थाने का  घेराव

सामना – रायगढ़ – कोसमपाली समेत करीब चार गांव के दो सौ से अधिक महिलाओं ने रविवार को कोतरा रोड थाने का घेराव कर दिया। महिलाओं ने वहां जमकर नारेबाजी की और हंगामा मचाया। महिलाओं का आरोप था अवैध शराब बिक्री को रोकने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई।

दरअसल कोसमपाली गांव में अवैध शराब की बिक्री हो रही थी। शनिवार को इसे रोकने के लिए सैकड़ों महिला शराब विक्रेता के घर पहुंचे थे। इस दौरान अवैध शराब बिक्री करने वाले ने महिलाओं और महिला सरपंच के साथ मारपीट की। शनिवार को महिलाओं ने इसकी रिपोर्ट करने कोतरा रोड थाने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं का रिपोर्ट लिखने के बजाए उल्टा उनपर ही केस होने की बात कही।

महिलाओं का आरोप था कि कोसमपाली में घर-घर शराब बिक रही है। इससे युवा और बच्चे बरबाद हो रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि संगठित होकर इसे बंद कराने पहुंची थी, लेकिन शराब माफिया को यह विरोध इतनी नागवार गुजरी की उसने महिला सरपंच और अन्य महिलाओं के साथ मारपीट कर दिया। इसकी शिकायत करने पर पुलिस कार्रवाई करने के बजाए हीला-हवाला कर रही है। इससे नाराज

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने दिखाई सक्रियता,पहुंचे थाने

इसकी सूचना महिलाओं ने खरसिया विधायक उमेश पटेल को दी थी। इसके बाद उमेश पटेल, पूर्व विधायक प्रकाश नायक समेत अन्य कांग्रेसी नेता कोतरा रोड थाना पहुंचे थे। विधायक उमेश पटेल ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कार्रवाई की मांग की । उमेश पटेल ने आरोप लगाया कि पुलिस की शराब माफियाओं के साथ मिलीभगत है। उनके संरक्षण में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया ।

Letest Posts