May 15, 2026

CG-सब इंस्पेक्टर के 341 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी,ऐसे करें आवेदन

Screenshot_20241119_093440_Chrome.jpg
Share

21 नवंबर है लास्ट डेट

सामना – CGPSC- लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़ की ओर से सब- इंस्पैक्टर (SI) भर्ती प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वैबसाइट online.ecgpsconline.in/registration/basic- details पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 341 खाली पदों को भरा जाएगा। इनमें सूबेदार के 19 पद, सब-इंस्पैक्टर के 278 पद, सब-इंस्पेक्टर (स्पैशल ब्रांच) 11 पद, प्लाटून कमांडर 14 पद, सब-इंस्पैक्टर (अंगुल चिन्ह) 04 पद, सब-इंस्पैक्टर (डॉक्यूमेंट इन क्वेश्चन) 01 पद, सब -इंस्पैक्टर (कम्प्यूटर) 05 पद और सब-इंस्पैक्टर (साइबर क्राइम) के 09 पद शामिल हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि

सीजीपीसीएस की ओर से जारी किए गए सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 21 नवंबर 2024 रखी गई है तथा आवेदन फार्म में त्रुटि सुधार के लिए उम्मीदवारों को 22 से 24 नवंबर तक का समय दिया जाएगा

शैक्षणिक योग्यता व शारीरिक दक्षता:

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से संबंधित फील्ड में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की ऊंचाई पुरुष- 168 सें.मी., महिला- 153 सैं.मी., चैस्ट (पुरुष) 81-86 सें.मी. ।

आवेदन शुल्क व आयु सीमा:

01 जनवरी, 2024 को उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र

21 और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ के रहने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है, जबकि अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए है। करैक्शन फीस 500 रुपए है। आवेदन फॉर्म कैसे भरें

आवेदन फॉर्म कैसे भरें

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे इसके लिए निम्न प्रक्रिया को फॉलो करें

सबसे पहले आप छत्तीसगढ़ लोकसभा आयोग की ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करें
उसके बाद रिक्रूटमेंट क्षेत्र पर क्लिक करें
यहां पर आपको बर्थडे से संबंधित विज्ञापन का लिंक दिखाई देगा इस पर क्लिक करें
इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक कर आवेदन फार्म में मांगेगा सभी जानकारी सही-सही भरा है
आवेदन फार्म पूरा पर जाने के बाद आवश्यक दस्तावेज फोटो सिग्नेचर को अपलोड करें
उसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर सबमिट करते हैं।

Letest Posts