May 15, 2026

छत्तीसगढ़ के सुकमा में बड़ी कार्रवाई,मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर

n6402840321732260550721d9a7c1e85047bff01b70fa103ce31459577a1ce745dcff9bc135884a942b3a71.jpg
Share

सामना – छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है,जहां सुरक्षाबल के जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

सुरक्षाबलों ने मारे गए नक्सलियों के पास से एक एके-47, एक इंसास-1 और एक एसएलआर बरामद किया है।

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सुकमा के भंडारपदर गांव के जंगली इलाके में दक्षिण बस्तर डीवीसी के माओवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के बाद तलाशी में सीपीआई कैडर के 10 नक्सलियों के शव बरामद किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बस्तर में शांति , विकास और प्रगति का दौर लौट आया है।

उन्होंने सुरक्षा बलों को उनके अदम्य साहस और समर्पण के लिए बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया निश्चित है ।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के द्वारा मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफ़ाये के लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में हम सुनियोजित तरीक़े से आगे बढ़ रहे है ।

Letest Posts