June 19, 2025

Raipur चार साल के मासूम को जिंदा जलाने वाले आरोपी को मिली फांसी की सजा

n6411874421732850060212083f012bb43d1235a760666965b4f762a3a5d2977ff85382c4df515c014ebf77.jpg
Share

एकतरफा प्रेम की सनक में मां से बदला लेने बेटे को जलाया था जिंदा

सामना – छत्तीसगढ़ की राजधानी में चार साल के मासूम को जिंदा जलाने वाले आरोपी को न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है।रायपुर के सप्तम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन ने यह ऐतिहासिक फैसला पुलिस की ओर से पेश किए गए ठोस सुबूत और 19 गवाहों के बयान के आधार पर सुनाया।

मामला ढाई साल पहले, 5 अप्रैल 2022  रायपुर के उरला क्षेत्र का था जिसमें सनकी युवक पंचराम गेंडरे  ने चार साल के मासूम हर्ष चेतन को जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी।

यह था मामला –  5 अप्रैल 2022 की रात  पुष्पा चेतन और उनके पति जयेंद्र चेतन ने उरला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके पड़ोसी पंचराम गेंडरे, सुबह करीब 10 बजे उनके घर आया और उनके दोनों बच्चों दिव्यांश (6 साल) और हर्ष चेतन (4 साल) को घुमाने के बहाने अपनी बाइक पर ले गया। आधे घंटे बाद दिव्यांश को घर वापस लाकर छोड़ दिया गया, लेकिन हर्ष चेतन का कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने कई घंटों तक उसकी तलाश की, लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिला।

हर्ष चेतन के लापता होने के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और उसकी खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पंचराम गेंडरे से सघन पूछताछ शुरू की।

तीन दिन बाद, पुलिस को आरोपी पंचराम गेंडरे का सुराग मिला और उसे महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पंचराम ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि उसने मासूम हर्ष को अपनी बाइक पर बेमेतरा जिले के ग्राम हसदा के पास मरघट में ले जाकर उसकी हत्या की थी।

आरोपी ने बताया कि उसने हर्ष पर मिट्टी तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया था। पंचराम ने यह भी बताया कि वह मृतक की मां से एकतरफा प्रेम करता था, लेकिन वह उसे नापसंद करती थी। गुस्से में आकर उसने इस कृत्य को अंजाम दिया था।

बच्चे की मां और उसके परिजनों ने  अदालत से दोषी को फांसी की सजा देने की अपील की थी।

अदालत ने सबूतों और गवाहों के आधार पर दोषी पंचराम गेंडरे को फांसी की सजा सुनाई, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिला।