May 13, 2026

12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका,छत्तीसगढ़ कृषि मंडी में सहायक ग्रेड 3 पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

n641526149173302578665820e7be020ff2c8bfabf186c3fab2180add4c9ab9c90fdb45c90a872aed26e622.jpg
Share

सामना – छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक और सुनहरा मौका आया है। छत्तीसगढ़ कृषि मंडी समिति तखतपुर, बिलासपुर में सहायक ग्रेड 3  के पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है।

यदि आप 12वीं पास हैं और कंप्यूटर का डिप्लोमा रखते हैं, तो यह आपके लिए नौकरी का एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। सहायक ग्रेड 3 भर्ती  के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

आवेदन की अंतिम तिथि है 6 दिसंबर 2024

छत्तीसगढ़ कृषि मंडी समिति ने 2 सहायक ग्रेड 3  के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2024 है। चयनित उम्मीदवारों को 19,500 से 62,000 तक मासिक वेतन मिलेगा।

क्या है आयु सीमा,योग्यता,चयन प्रक्रिया

आयु सीमा – न्यूनतम आयु: 18 वर्ष अधिकतम आयु: 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट लागू)


शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास (10+2) या हायर सेकेंडरी।
मान्यता प्राप्त संस्थान से एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा।
हिंदी टाइपिंग में 5000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति।


चयन प्रक्रिया– लिखित परीक्षा (60 अंक):
कंप्यूटर ज्ञान: 20 अंक
गणित: 10 अंक
सामान्य ज्ञान: 20 अंक
हिंदी: 10 अंक
कौशल परीक्षा (40 अंक):
MS Excel और MS Word पर आधारित।

आवेदन प्रक्रिया– आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से होगा। उम्मीदवार को आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे पूरी जानकारी के साथ भरना होगा। आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट से भेजें।

कैसे करें आवेदन

विभागीय विज्ञापन डाउनलोड करें:यहां क्लिक करें।।
आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालें।
फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
भरे हुए फॉर्म को दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजें।
आवेदन शुल्क नियमानुसार जमा करें।

Letest Posts