February 8, 2026

छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में बारिश की संभावना,बढ़ेगी ठंड

Screenshot_20241206_142257_Chrome.jpg
Share

सामना – छत्तीसगढ़ के करीब 21 जिलों में आज बारिश के आसार हैं। 8 दिसंबर को सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है,

छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख बदलेगा। बादल छाए रहने के साथ ही बारिश हो सकती है। मौसम की यह गतिविधियां आगामी कुछ दिनों तक जारी रहेगी। इसके साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड का दौर जारी रहने वाला है। इसके अलावा चार से 5 डिग्री पारा गिरने की भी संभावना बनी हुई है।

इन 21 जिलों में बारिश की संभावना

8 दिसंबर को सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, रायगढ़, बिलाईगढ़- सारंगढ़, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान में हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 दिसंबर से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा, जिसके बाद रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी और कड़ाके की ठंड बढ़ेगी।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार  छत्तीसगढ़ में सात दिसंबर को एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान सुबह घना कोहरा के साथ बादल छाए रहेंगे। हालांकि प्रदेश की कुछ ही इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं शेष भागों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।